फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर उपलब्ध होगा खिलाडियों का डाटा

Wed, 20 Jan 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों के स्तर व खिलाडिय़ों के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश खेल विभाग की ओर से कदम उठाएं गए हैं। इसके तहत हर खिलाड़ी का डाटा अब एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


कौन खिलाड़ी किस खेल से संबंध रखता है, वह किस जिले का रहने वाला है और उसकी अबतक खेल में क्या परफार्मेस हैं आदि की जानकारी घर बैठे प्राप्त की जा सकेगी। जिला स्तर पर यह पहल शुरू की जा रही है। इसमें हर खिलाड़ी को जिले के खेल परिसर में अपने दो फोटो और परफार्मेंस कार्ड जमा करवाना होगा। जिससे उनका ऑनलाइन डाटा फीड किया जा सके।

विभाग का मानना है कि ऐसा करने से जहां विभाग के पास हर जिले के खिलाडिय़ों की संख्या का रिकॉर्ड रहेगा, वहीं इससे खिलाडिय़ों को भी लाभ मिलेगा। वह अपना पूरा रिकॉर्ड, प्रमाण पत्र, पदकों की संख्या आदि साइट पर देख सकते हैं। इस साइट पर उन्हें संबंधित खेल की विभिन्न प्रतियोगिता, ट्रायल व ट्रायल में खिलाड़ी के चयन आदि की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सेक्टर-12 खेल परिसर में अभी सिर्फ एथलैटिक्स के खिलाडिय़ों का ऑनलाइन डाटा फीड किया जा रहा है। इससे जुड़ा खिलाड़ी अपनी फोटो और परफार्मेस कार्ड उनके पास जमा करवा सकता है। धर्मेद्र ने बताया कि इससे खिलाड़ी और कोच के बीच संबंध बना रहेगा।

हर खिलाड़ी का पता व फोन नंबर रहने पर उसे खेल से संबंधित पर अपडेट दी जा सकती है क्योंकि कई बार खिलाड़ी जानकारी के अभाव में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह जाता है। दूसरा इसमें खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति भी दर्ज होगी। यदि किसी खिलाड़ी को खेल साम्रगी की जरूरत पड़ेगी, तो जिला स्तर पर ही उसे उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें