फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गीत-संगीत और कहानी से बारिश की यादों में भीगा ‘दास्तान-ए-बरसात’

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम में थ्री आर्ट्स क्लब व कात्यायनी की प्रस्तुति 'दास्तान-ए-बरसात' ने दर्शकों को मानसून की भावनाओं से सराबोर कर दिया। करीब 90 मिनट की इस संगीतमय नाट्य प्रस्तुति में सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों, कहानी-कथन व कविता के माध्यम से बारिश से जुड़ी यादों, प्रेम, विरह, प्रतीक्षा व उम्मीद के रंग जीवंत किए गए।
प्रस्तुति की परिकल्पना, लेखन व मंचन निधिकांत पाण्डेय ने किया। आकाशवाणी के ए ग्रेड कलाकार देवानंद झा ने बारिश पर आधारित लोकप्रिय गीतों को सुमधुर स्वर दिए, जबकि लाइव संगीत व गायन ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बना दिया। थिएटर व संगीत के संयोजन ने दर्शकों को भावनाओं की ऐसी यात्रा पर ले गया, जिसमें हर गीत के साथ मानसून की कोई न कोई स्मृति जुड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का निर्माण सोहेला कपूर व अनुराधा दर ने किया। प्रकाश परिकल्पना रजनीश गौतम व ध्वनि परिकल्पना बुरहान कुरैशी की रही। 'दास्तान-ए-बरसात' थ्री आर्ट्स क्लब व कात्यायनी की लोकप्रिय संगीतमय नाट्य श्रृंखला की नवीनतम कड़ी है। इससे पहले 'दास्तान ए देव आनंद', 'पल-पल दिल के पास', 'मेरी फिल्मी यात्रा', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' व 'गीतों का सफर' सराही जा चुकी हैं। अंत में दर्शकों ने कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया और तालियों की गूंज से सभागार देर तक गूंजता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें