नई दिल्ली। देश के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में से एक दर्शन एजुकेशन फाउंडेशन अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूरे होने पर आठ अक्तूबर को भारत मंडपम में भव्य समारोह आयोजित करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह महाराज करेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, पद्मश्री दीपा मलिक और जीजीएसआईपी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेश वर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का विषय शांति से शक्ति: जीवन को प्रकाशित करना रखा गया है, जो शिक्षा, नैतिकता और आंतरिक शांति के समन्वय को दर्शाता है।
समारोह की शुरुआत शिक्षा पर आधारित सेमिनार से होगी, जिसमें संत राजिंदर सिंह महाराज मुख्य भाषण देंगे। इसके बाद तीन हजार से अधिक शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों की उपस्थिति में अतिथियों के संबोधन होंगे। ब्यूरो