फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चिड़चिड़ा हो गया है दानिश, जारी रहेगा इलाज'

Sun, 11 Oct 2015 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ने शनिवार रात दानिश को छुट्टी दे दी। दानिश अस्पताल के एचडीयू में भर्ती था। दानिश को धौलाकुआं, दिल्ली स्थित आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल की टीम साथ ले गई। दानिश का इलाज आर्मी अस्पताल में होगा।
विज्ञापन


दानिश के चाचा जान मोहम्मद ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे सरताज दिल्ली स्थित आर्मी मुख्यालय गया था। आर्मी के अधिकारियों ने उसे बुलाया था। तभी आर्मी के अस्पताल में दानिश को शिफ्ट करने की बात तय हो गई थी।

सरताज के लिए अस्थायी तौर पर वहीं एक फ्लैट की व्यवस्था हो गई है, जहां परिवार दानिश की देखभाल कर सकता है। दानिश अब ठीक है। उसे अस्पताल से ले जाया जा सकता था। ऐसे में आर्मी अस्पताल ले जाने का निर्णय कर लिया गया।
विज्ञापन

Trending Videos

एचडीयू में घुसने की हुई थी कोशिश?

अस्पताल में दानिश के इलाज से वह संतुष्ट हैं। सरताज ने अस्पताल प्रबंध को इस संबंध में एक पत्र भी लिख कर दिया है और भाई के बेहतर इलाज के लिए आभार व्यक्त किया। सरताज का कहना है कि दानिश व्यवहार से काफी चिड़चिड़ा हो गया है।

वहीं, दोपहर में दानिश की भाभी अजरा और बुआ परवीन उससे मिलने पहुंचे। परवीन गाजियाबाद के पिलखुवा में रहती हैं। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. वरुण भार्गव ने बताया कि परिवार यदि चाहेगा तो काउंसलिंग और इलाज संबंधी परामर्श के लिए वह दानिश को अस्पताल ला सकते हैं।

दानिश के परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात किसी व्यक्ति ने एचडीयू में घुसने की कोशिश की थी। इसकी जानकारी डीएम और अस्पताल के अधिकारियों को भी दी गई थी।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त किया था। डीएम का कहना है कि यह बात अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

जल्द चेन्नई लौट सकता है सरताज

सरताज जल्द चेन्नई ड्यूटी पर वापस लौट सकता है। हालांकि, उसने एयरफोर्स के अधिकारियों से दिल्ली अथवा गाजियाबाद में स्थानांतरण का आग्रह किया है।

गौतमबुद्ध नगर डीएम एनपी सिंह ने बताया कि दानिश 90 फीसदी ठीक है। सरताज चेन्नई ड्यूटी पर जल्द लौटना चाहता है। इसी कारण आर्मी के अधिकारियों से बात की गई।

जिसमें अधिकारी आर्मी के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में दानिश को भर्ती करने के लिए तैयार थे। आर्मी क्षेत्र में परिजनों के रहने की भी व्यवस्था हो सकती है और दानिश की देखभाल कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें