इंदिरापुरम स्थित स्टैंडर्ड पनीर भंडार के सॉस का सैंपल अनसेफ आया है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुकान मालिक के खिलाफ एसीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ राजेश कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व विभागीय टीम ने रुटीन जांच के तहत इंदिरापुरम के स्टैंडर्ड पनीर भंडार से सॉस का सैंपल भरा था। टीम ने सैंपल को जांच के लिए राजकीय लैब में भेजा। लैब से जो रिपोर्ट आई वह चौंकाने वाली थी। जांच रिपोर्ट में सॉस में खतरनाक कलर मिला था।
इस कलर के नियमित सेवन से कैंसर तक हो सकता है इसलिए रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी खाद्य पदार्थ में सिर्फ वही कलर मिलाया जा सकता है जो हानिकारक न हो। इसके लिए विभाग ने गाइड लाइंस बनाई हुई है।