सारथी औरा इवेंट की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में डांस अटैक-ए-मेगा डांस कंपीटीशन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को आरडीसी में आदिल खान डांस एकेडमी ऑडिशन लिया गया।
ऑडिशन में 16 डांसर्स का चयन किया गया। ऑडिशन में कुल 93 बच्चों ने भाग लिया। ऑडिशन में जज केरूप में शिवानी चौधरी, साबिर शेख और आशा चौधरी मौजूद रहीं।
आशा चौधरी ने बताया कि प्रत्येक शहर से चयनित प्रतिभागियों के बीच 21 सितंबर को मेरठ में फाइनल मुकाबला होगा। ग्रैंड फिनाले में कोरियोग्राफर मुदस्सर खान और मिस इंडिया 2014 कोयल राणा जज की भूमिका में होंगे। प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागी को डेढ़ लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।