फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिलावट के खिलाफ दमित गहलोत ने शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड सप्लीमेंट्स की जांच और सख्त कानून की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। बीकानेर के दमित गहलोत खाने और फूड सप्लीमेंट्स में मिलावट के खिलाफ आमरण अनशन पर हैं। वह करीब चार दिन से गोल डाकखाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
गहलोत करीब 750 किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने पहले जंतर मंतर पर अनशन शुरू किया था। वहां से हटाए जाने के बाद भी उन्होंने अपना विरोध जारी रखा। अब वह गोल डाकखाने के सामने अनशन पर बैठे हैं। गहलोत फूड रियलिटी नाम से एक अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मुख्य मांग नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों व फूड सप्लीमेंट्स के कारोबार पर रोक लगाना और बाजार में बिकने वाले उत्पादों की जांच व्यवस्था को मजबूत करने की है। उन्होंने मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कानून और प्रभावी कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें