फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के खेल में हुई मारपीट के बाद, दलित युवकों को मिल रही है घर में आग लगाने की धमकी

Thu, 18 Aug 2016 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
गांव चक्करपुर में स्कूल के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अपनी हार होते देख यादव समाज के युवकों द्वारा दलित युवकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कहा कि उन्हें मकान में आग लगाने तक की धमकियां मिल रही हैं। जिससे वह डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

बता दें कि 15 अगस्त के दिन गांव चक्करपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें 42 टीमें भाग ले रही थी। आठ मुकाबले हो चुके थे। 9वें मुकाबले में गांव चक्करपुर की यादव टीम और जाट व वाल्मीकियों की मिश्रित टीम आमने सामने थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादव टीम ने क‌िया दल‌ित टीम पर हमला

मारपीट - फोटो : अमर उजाला
इस मुकाबले में यादवों की टीम हार के नजदीक थी। इसी दौरान मिश्रित टीम पर यादव समाज के युवकों ने मैदान में घुसकर हमला कर दिया था। इस मारपीट में पांच युवक योगेंद्र, बिजेंद्र, सुनील उर्फ सोनू, राजू उर्फ लाला व ईशान घायल हुए थे।

भगवान वाल्मीकि विकास समिति के प्रधान सुल्तान सिंह चावरिया ने कहा कि चक्करपुर गांव में दलितों के साथ यादव समाज के दबंग लोगों द्वारा दबंगई बरती जा रही है। जिससे समाज के लोग इनसे इतने दहशत में हैं कि वह अपना घर छोड़कर गांव से पलायन करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि मामला पुलिस आयुक्त के संज्ञान में भी लाया जा चुका है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दलित समाज के लोगों ने हरियाणा वाल्मीकि समाज की कई संस्थाओं से भी न्याय की मांग की है।

आरोप है कि  खेल के दौरान दलित समाज के लोगों को मैदान से पीट-पीटकर भगाया गया तथा धमकी दी कि इस गांव को छोड़कर कहीं चले जाओ, नहीं तो तुम्हारे घरों को आग लगा देंगे व तुम्हे जान से मार देंगे। पीड़ितों की ओर से मांग की गई है कि इस मामले की गहनता से जांच कराई जाए तथा उनको गांव से भगाये जाने से बचाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें