फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित लड़कियों की थाने में पिटाई पर AAP हुई सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित लड़कियों के साथ दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए अमानवीय अत्याचार पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि देश की राजधानी में रक्षक द्वारा इस तरह का कृत्य न सिर्फ महिलाओं की बल्कि दलितों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। पुलिस जो सुरक्षा का दावा करती है उसका यह चेहरा बताता है कि वह लोगों के साथ कैसा व्यवहार करती है।

आप विधायक राखी बिडलान, विधायक अलका लांबा व अन्य के साथ शनिवार को मीडिया के सामने आईं। उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ित लड़कियों से रोहिणी सेक्टर तीन थाना पुलिस गत दिसंबर में हुई एक घटना के सिलसिले में पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। लेकिन शुक्रवार शाम को दोनों को फिर थाने बुलाया गया। दोनों के साथ महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों ने अमानवीय यातनाएं दीं। उनके साथ बेरहमी से पिटाई की गई।

राखी बिडलान ने कहा कि दोनों पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें अलग-अलग कमरे में ले जाकर निर्वस्त्र भी किया गया। यही नहीं उन्हें शाम होने तक थाने में रोका गया जो कि खुले तौर पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए महिलाओं के साथ व्यवहार संबंधी दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।

राखी बिडलान ने बताया कि जब दोनों पीड़िताओं के परिवार ने उनके पास आकर घटना की जानकारी दी तो वह थाने पहुंचीं। लड़कियों को मुक्त कराने की मांग की। तुरंत ही इस मामले की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

महिला आयोग से भी करेगी शिकायत

जब दोनों पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया तो उसमें चोट की पुष्टि भी हुई। दिल्ली पुलिस कर्मियों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मगर बिडलान का कहना है कि बस इससे काम नहीं चलेगा। वहीं, चांदनी चौक से आप की विधायक अलका लांबा ने कहा कि इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली महिला आयोग, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग से भी की जाएगी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त व उपराज्यपाल से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। जब तक  इस मामले में लिप्त पुलिस कर्मियों को उचित सजा नहीं मिल जाती पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें