फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों की वजह से बहन पर डाला था तेजाब, फेंकने वाले तीनों भाई गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 05:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बहन पर तेजाब फेंकने वाले तीनों भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुलावठी की युवती के चेहरे पर तेजाब डालने के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद पीड़िता के तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। दादरी पुलिस के मुताबिक तीनों भाई बहन के अवैध संबंधों की वजह से उसे मारना चाहते थे। बता दें कि युवती के भाई उसे मरा समझकर नहर में फेंककर चले गए थे। उन्होंने चेहरे पर तेजाब इसलिए डाला था ताकि उसकी पहचान न हो सके। 

विज्ञापन


नहर में पानी बेहद कम होने के कारण युवती वहीं पड़ी रही। अगले दिन सीआरपीएफ जवान की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने लुहारली गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सोनू भाटी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की थी। सोनू भाटी ने बताया था कि गुलावठी के रामनगर निवासी हफीज की पुत्री सलमा ने उसे जानकारी दी थी कि उसके दो भाई उसे अलीगढ़ से कार में लेकर आए थे। उन्होंने रास्ते में सलमा का गला दबा दिया। इससे सलमा बेहोश हो गई। 

सलमा को होश आया तो वह नहर में पड़ी थी और उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। वहां से जा रहे सोनू भाटी ने युवती को इस हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलमा का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें