फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट देने के बहाने सात साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Dec 2018 01:19 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजीपुर इलाके में घर दूध लेने निकली सात साल की मासूम से अनजान शख्स ने दुष्कर्म किया। बिस्कुट दिलाने की बात कर आरोपी ने मासूम को एक मकान के तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सात साल की मासूम परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। वारदात 17 दिसंबर को हुई। सोमवार सुबह करीब पौने दस बजे वह घर से दूध लेने निकली थी।

उसी दौरान रास्ते में उसे एक अनजान युवक मिला। आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट देने की बात की तो पहले उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे बिस्कुट के कई पैकेट दिलाने की बात की तो मासूम तैयार हो गई।  आरोपी बच्ची को पड़ोस के एक मकान की तीसरी मंजिल स्थित छत पर ले गया। वहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मासूम चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें