फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सामान्य आपूर्ति का दावा, लेकिन उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच रहा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतर इलाकों में सुबह से ही एजेंसियों के बाहर देखी जा रही भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली । राजधानी के कई इलाकों में समय पर बुकिंग करने के बावजूद उपभोक्ताओं तक सिलिंडर नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नजफगढ, उत्तम नगर, विवेक विहार, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, मयूर विहार, संगम विहार, बदरपुर और कालकाजी समेत अधिकतर इलाकों में सुबह से ही एजेंसियों के बाहर भीड़ देखी जा रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, बुकिंग के समय बताई जा रही डिलीवरी की तारीख पर सिलिंडर नहीं मिलता है।
राजघाट और आरके पुरम की गैस एजेंसियों के साथ अधिकतर एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि राजधानी में सिलिंडर की कमी नहीं है। ज्यादातर उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर दिया जा रहा है। कुछ मामलों में ट्रांसपोर्ट या तकनीकी कारणों से देरी हो सकती है। संचालकों का कहना है कि सप्लाई सामान्य है। अनावश्यक रूप से इसे बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिलीवरी सिस्टम पर उठ रहे सवाल

उपभोक्ताओं का आरोप है कि असली समस्या डिलीवरी व्यवस्था में है। कई बार डिलीवरी कर्मी फोन करके आने की बात कहते हैं, लेकिन बाद में सिलिंडर नहीं पहुंचता। कुछ लोगों को खुद एजेंसी जाकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। मयूर विहार निवासी प्रवीण ने बताया कि अगर समय पर सही जानकारी मिल जाए तो परेशानी काफी कम हो सकती है।
विज्ञापन

आरके पुरम, विवेक विहार, कालकाजी, उत्तम नगर, पंजाबी बाग, मुनिरका, लक्ष्मी नगर और मयूर विहार समेत कई इलाकों से सिलिंडर डिलीवरी में देरी की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग के 10 से 15 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें