फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Onion Price: मंडी में आठ रुपये किलो प्याज, खुदरा बाजार में 40 के पार; जानें क्यों हैं किसान परेशान

Sat, 21 Dec 2024 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सब्जियों के सही दाम नहीं मिलने पर किसान नाराज हैं। क्योंकि मंडी में प्याज आठ रुपये किलो और खुदरा बाजार में 40 रुपये किलो मिल रही है। 
विज्ञापन
प्याज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा बाजार में ग्राहक प्रति किलो प्याज के लिए 40 रुपये चुका रहे हैं, जबकि थोक भाव गिरकर 8 रुपये पर आ गया है। थोक बाजार में सही दाम नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सबसे बड़े थोक बाजार महाराष्ट्र के लासलगांव एपीएमसी में बृहस्पतिवार को कुछ देर के लिए नीलामी रोक दी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की विभिन्न बाजार समितियों में ताजा फसल के पहुंचने से कीमतों में गिरावट आ रही है। कृषि उत्पाद बाजार संघ (एपीएमसी) अधिकारियों ने कहा, कीमतों में लगातार गिरावट से किसान परेशान हैं। उन्होंने प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने और फसल पर 1,000 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल की सहायता देने की मांग की।

गुरुवार को एपीएमसी में नीलामी के लिए प्याज की लगभग 1,500 गाड़ियां पहुंचीं। सुबह के सत्र में न्यूनतम दाम 800 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,900 रुपयेऔर औसत 1,900 रुपये प्रति क्विंटल रहा। अधिकारियों ने बताया, नीलामी शुरू होने पर नीलामीकर्ताओं ने कीमतें 1,200 रुपये से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कीं। इससे नाराज किसानों ने नीलामी बंद कर दी। बाद में कीमतों में थोड़ा सुधार होने पर दोबारा नीलामी शुरू हुई। ब्यूरो
विज्ञापन


अजीत पवार भी किसानों के समर्थन में
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से प्याज निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क हटाने और उत्पादकों को राहत देने की अपील की है। पवार ने कहा, प्याज की बड़ी आवक से किसान अब संकट में हैं क्योंकि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है। इससे वे कम दाम पर प्याज बेचने के लिए मजबूर हो गए हैं।

न्यूनतम कीमत 1,000 रुपये प्रति क्विंटल: किसान औसतन 2,400 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज बेच रहे हैं। मंगलवार को एपीएमसी में नीलामी के लिए प्याज की 1,689 गाड़ियां पहुंचीं। कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 3,252 व औसत 2,200 रुपये प्रति क्विंटल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें