फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच बवाल के बाद कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी-मोहम्मदपुर मोड़ पर रविवार को डंपर और बाइक में हुई टक्कर में एक युवक की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह मामला उस समय बिगड़ गया जब एक समुदाय के लोगों ने डंपर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव, आगजनी और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में नूंह के डीएसपी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

स्थिति को बिगड़ते देख इलाके में 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ सीआरपीएफ की भी तैनाती कर दी गई है।

धार्मिक स्‍थल पर जमा होकर भड़काया विवाद

सुबह आठ बजे डंपर (एचआर-63-7105) की चपेट में आने से बाइक (एचआर-27 ई-2368) सवार राज मिस्त्री दानवीर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल गया।

इसके बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने डंपर चालक व परिचालक की जमकर पिटाई की। देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच के विवाद का बन गया।

चालक और परिचालक को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। इसके बाद एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल पर जमा हो गए। वहां पर दोनों समुदाय के बीच काफी देर तक पत्थरबाजी हुई।

लगा 24 घंटे का कर्फ्यू

इस दौरान दो बाइक में आग लगा दी गई और हवाई फायरिंग की गई। इसके अलावा पुलिस कर्मियों साथ ही आम लोग भी घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मेवात, पलवल, रेवाड़ी और गुड़गांव की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गुड़गांव के पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद सीआरपीएफ की एक बटालियन भी आ गई। हालत पर नियंत्रण पाने के लिए आईजी रेवाड़ी शत्रुजीत सिंह कपूर भी मौके पर पहुंचे।

यहां मौके पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश देने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुट गए। बाद में उपायुक्त मेवात आरसी वर्मा ने मौके की नजाकत को देखते हुए 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम एक नजर में

: सुबह 7:45 बजे तावडू में हादसा
: सुबह 8.00 बजे के लगभग चालक-परिचालक की पिटाई
: सुबह 8:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची
: सुबह 9.00 बजे पथराव शुरू हुआ
: सुबह 10.00 बजे डीएसपी तावड़ू सुखबीर मौके पर पहुंचे
: सुबह 10.30 बजे आईजी रेंज रेवाड़ी मौके पर पहुंचे
: दोपहर 12.00 बजे पुलिस आयुक्त गुड़गांव दल-बल के साथ पहुंचे
: दोपहर 1.00 बजे उपायुक्त आरसी वर्मा पहुंचे
: दोपहर 1.15 बजे कर्फ्यू का आदेश दिया गया
: शाम 5.00 बजे डीजीपी हरियाणा मौके पर पहुंचे
: शाम 6.15 मिनट पर डीजीपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें