फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी तनाव बरकरार, कर्फ्यू कायम

Wed, 11 Jun 2014 05:03 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव/तावडू
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के तावड़ू में घटना के तीसरे दिन भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन सहित सेना के जवान पूरे घटनाक्रम पर नजर जमाए हुए हैं। सुबह के समय 8 से 11 बजे तक लोगों को तीन घंटे कर्फ्यू में ढील देकर कुछ राहत देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


इसके बावजूद खौफ के कारण न के बराबर ही दुकानें खुलीं। जिससे लोग जरूरत के मुताबिक खरीददारी नहीं कर पाए। मेवात के उपायुक्त रमेश चंद वर्मा ने कहा कि थोड़ी-बहुत राहत के बीच हालात समान्य होने तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

किसी तरह की ढील देने से पहले हालातों की समीक्षा की जाएगी। बवाल के तीसरे दिन भी सेना के जवान और पुलिस के अधिकारी कस्बा में फ्लैग मार्च करते रहे।

बता दें कि तावडू के मोहम्मदपुर टी प्वाईंट पर रविवार को सुबह डंपर की चपेट में आने से वार्ड-13 के एक युवक की की मौत हो गई थी। उसके बाद दो समुदाय में अफवाहों के चलते तनाव फैल गया। बाद में तनाव इतन बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थराव, आगजनी व गोलीबारी की गई।
विज्ञापन


तनाव को देखते हुए डीएम मेवात आरसी वर्मा ने यहां कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से यहां आरएएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ व हरियाणा पुलिस की चार अलग-अलग कंपनियों के करीब 1500 जवान तैनात किए गए हैं।

प्रशासन ने क्षेत्र में शांति कायम करने लिए दोनों पक्षों के बीच वार्तालाप की भी पहल की है। लेकिन तनाव और गुस्से के कारण बातचीत सिरे नहीं चढ़ पा रही है। हालांकि, दोनों ही समुदाय के बुद्धिजीवियों की ओर से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

तावड़ू घटना पर बयानबाजी जारी
तावड़ू की घटना पर नेताओं के बयानबाजी का दौर जारी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि तावडू की घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही मेवात में अवैध हथियारों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जाए। ताकि, इलाके में अमन-चैन कायम किया जा सके।

वहीं आम आदमी पार्टी की मेवात इकाई ने एक वर्ग विशेष पर माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है।  पार्टी नेता रमजान चौधरी ने कहा कि डंपर से मौत की घटनाएं मेवात में आए दिन होते रहते हैं। लेकिन, राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इसे सांप्रदायिक दंगे का रूप दे दिया गया।

कुछ लोग बवाल मचाने के बाद अब खुद को बचाने के लिए अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए हैं। ऐसे ही लोगों ने सोमवार को घटनास्थल के दौरे के क्रम में पार्टी नेता योगेंद्र यादव से भी अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें