डायबिटिक पेसेंट के उपचार में काम आने वाली दवा का सैंपल फेल हो गया है। इसके बाद अधिकारियों ने दवा की बिक्री पर सूबे में रोक लगा दी है। दवा को सूबे के सभी मेडिकल स्टोर से वापस मंगवाया जा रहा है। इसकी सूचना उत्तराखंड सरकार को भेज दी है।
विंडलास फार्मास्युटिकल्स की दवा ट्राइगिलीमाइसेव का प्रयोग शुगर नियंत्रण के लिए किया जाता है। दवा का अधिकृत डीलर गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित केनिको फार्मास्युटिकल्स हैं। इनके द्वारा बैच नंबर टीएम 21302 की सप्लाई बिजनौर में की गई थी। वहां पर इस दवा का सैंपल लिया गया था।
ड्रग इंस्पेक्टर डा. दीपक शर्मा ने बताया कि डीएलए (ड्रग लाइसेंसिंग अथारिटी) के आदेश पर अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है।
इनसे एक सप्ताह में दवा संबंधी समस्त रिकार्ड मांगा गया है। उक्त दवा को प्रदेश भर से वापस लेने के आदेश करने के साथ ही इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।