फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET-UG: 30 अप्रैल को जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची, 13 भाषाओं में कराई जाएगी स्नातक प्रवेश परीक्षा

Fri, 10 Feb 2023 02:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी-यूजी की मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। इसके अलावा डीम्ड, स्टेट और निजी यूनिवर्सिटी भी चाहें तो इस मेरिट स्कोर से स्नातक में दाखिला दे सकती हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि सीयूईटी-यूजी 2023 के परीक्षा केंद्रों और शहरों की सूची 30 अप्रैल को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी मई के दूसरे सप्ताह तक एनटीए की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी-यूजी की मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलेगा। इसके अलावा डीम्ड, स्टेट और निजी यूनिवर्सिटी भी चाहें तो इस मेरिट स्कोर से स्नातक में दाखिला दे सकती हैं। परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी और सवाल बहुविकल्पीय रहेंगे।

सीयूईटी में पूछे जाने वाले प्रश्न 12वीं बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। सीयूईटी-यूजी हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में आयोजित होगी जिनमें मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमी, बांग्ला, उड़िया, पंजाबी शामिल हैं। सीयूईटी में अनिवार्य पेपर की परीक्षा भारतीय भाषाओं में से किसी एक में देनी होगी।
विज्ञापन


27 डोमेन में से एक और अधिक से अधिक 10 विषय चुन सकेंगे 
चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम के आधार पर सीयूईटी में 27 डोमेन रखे गए हैं। छात्रों को इनमें से कम से कम एक और अधिक से अधिक 10 डोमेन यानी सब्जेक्ट की च्वाइस रखने का विकल्प मिलेगा। इसमें अकाउंटेंसी या कंप्यूटर अकाउंटेंसी, बॉयोलॉजी या बॉयोलॉजी स्टडीज या बॉयोटेक्नोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस या इंफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस, इकोनॉमिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, एंट्रेप्रेयूर्शिप, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन-प्रैक्टिस इन इंडिया, लीगल स्टडीज, कमर्शियल आर्ट्स, गणित, फिजिकल एजुकेशन या एनसीसी, फिजिक्स, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, टीचिंग एप्टीट्यूड, एग्रीकल्चर, मॉस मीडिया या मॉस कम्यूनिकेशन, एंथ्रोपोलॉजी, फाइन ऑर्ट या विजुअल ऑर्ट (स्कल्पचर या पेंटिंग) परफार्मिंग ऑर्ट्स और संस्कृत आदि विषय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें