फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीयूईटी पीजी एवं यूजीसी नेट अभ्यर्थी कर सकेंगे निशुल्क क्रैश कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एबीवीपी ने की शुरुआत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जेएनयू में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक छात्रों एवं यूजीसी नेट अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क क्रैश कोर्स की शुरूआत की है। विषय विशेषज्ञों के माध्यम से इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी एवं अन्य विषय के परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डिजिटल माध्यम से छात्रों की मदद की जाएगी।

क्रैश कोर्स में अभ्यर्थियों को अध्ययन सामग्री, रेगुलर ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से सीयूईटी-पीजी की तैयारी कराई जाएगी। एबीवीपी ने इस क्रैश कोर्स के लिए केंद्रीयकृत नंबर 9898636395, 6200298902 जारी किया है। इस पर छात्र सहायता के लिए कभी भी कॉल कर सकते हैं। एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष मयंक पांचाल ने बताया कि कई वर्षों से जेएनयू में प्रवेश लेने वाले इच्छुक छात्रों के लिए निशुल्क क्रैश कोर्स का आयोजन करवाते आ रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों, सुदूर क्षेत्रों के छात्रों को भी सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष निशुल्क सीयूईटी पीजी क्रैश कोर्स से विभिन्न विषयों के करीब एक हजार की संख्या में छात्र जुड़े थे। एबीवीपी जेएनयू मंत्री प्रवीण के. पीयूष ने कहा कि इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बहुत कम समय में सटीक रणनीति से काम करता है। जेएनयू के शोधार्थियों द्वारा दिया गया मार्गदर्शन विद्यार्थियों को अकादमिक रूप से अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर बनाता है। सीयूईटी पीजी कोर्स के संयोजक आशुतोष ने कहा कि हमारा विगत वर्षों का अनुभव शानदार रहा है। एबीवीपी जेएनयू भविष्य में भी छात्रों के शैक्षणिक हितों, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए कार्य करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें