फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET: ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज से मिला कंप्यूटर आधारित टेस्ट का अनुभव, सरकारी स्कूल के छात्रों को मिली फ्री कोचिंग

Wed, 13 Jul 2022 08:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे स्कूलों में पढने वाले बहुत से छात्र ऐसे हैं जो इस एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन पैसे के अभाव में कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस का भुगतान नहीं कर सकते। ऐसे में यह सुनिश्चित किया गया कि टेस्ट देने के इच्छुक छात्रों को स्कूली स्तर पर ही सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय समेत अन्य केंद्रीय विवि में पहली बार दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) से होने जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने टेस्ट की तैयारी के लिए अपने छात्रों को फ्री कोचिंग प्रदान की है। इस कोचिंग के तहत 20 दिनों में पांच हजार छात्रों को प्री-प्रेटरी क्लासेज दी गई। वहीं छात्रों को 13 से अधिक विषयों की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया गया। इसके साथ ही उन्हें ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज के जरिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अनुभव दिया गया।

विज्ञापन


अब 15 जुलाई से सीयूईटी परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। उससे पहले मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने चिराग एन्कलेव स्थित कौटिल्य सर्वोदय विद्यालय के छात्रों से सीयूईटी एंट्रेस टेस्ट की तैयारियों के अनुभवों को जानने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बातचीत की।

उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे स्कूलों में पढने वाले बहुत से छात्र ऐसे हैं जो इस एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन पैसे के अभाव में कोचिंग संस्थानों की मोटी फीस का भुगतान नहीं कर सकते। ऐसे में यह सुनिश्चित किया गया कि टेस्ट देने के इच्छुक छात्रों को स्कूली स्तर पर ही सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के अनुसार करीब पांच छात्रों के लिए 20 दिनों की प्रीप्रेटरी क्लासेज का आयोजन किया गया। ऑनलाइन मॉक टेस्ट सीरीज के जरिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अनुभव दिया गया। इसके लिए आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के लिए मॉक टेस्ट तैयार किए गए थे। इससे छात्रों को समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन कौशल सीखने को मिले। अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ा जिससे उनका डर कम हुआ।

उन्होंने छात्रों को कहा कि आने वाले साल में इस परीक्षा की तैयारी के लिए गाइडेंस के लिए अपने जूनियर साथियों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता, प्रधान शिक्षा सलाहकार शैलेंद्र शर्मा, व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें