नूंह जिले के रीठट गांव में सीएस स्टाफ ने चार मकानों से भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से गायों को चोरी कर यहां लाते थे और गोकशी कर अपने घर से ही आसपास के क्षेत्रों में गोमांस की सप्लाई करते थे। सीएस स्टाफ प्रभारी राजबीर के मुताबिक, सूचना के आधार पर रीठट गांव में चार मकानों पर छापेमारी की गई, जहां से तकरीबन सात क्विंटल गोमांस बरामद सहित आठ बाइक और गोकशी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किए।