फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में दिखाई क्रूरता, दो साल की बच्ची पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी क्षेत्र के एक गांव में दो परिवारों के आपसी विवाद में तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। जारचा के नूरपुर गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो साल की बच्ची के ऊपर तेजाब डाल दिया, जिसमें बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन


मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, हालांकि पीड़ित परिवार कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार-जारचा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में दो दिन पहले दो परिवारों में आपस में विवाद हो गया।

विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की दो साल की बच्ची के ऊपर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन

बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा तेजाब से झुलस गया

बच्ची के कमर के नीचे का हिस्सा तेजाब से झुलस गया। परिवार के लोगों ने तुरंत ही बच्ची को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि बच्ची की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया है।

बच्ची के परिजनों ने तेजाब डालने वाले युवक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। वहीं दूसरी ओर जारचा पुलिस का कहना है कि दो दिन पहला मामला है।

बच्ची के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। बच्ची के परिजनों का कहना है कि वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। बच्ची का हालत में सुधार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें