दादरी क्षेत्र के एक गांव में दो परिवारों के आपसी विवाद में तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है। जारचा के नूरपुर गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की दो साल की बच्ची के ऊपर तेजाब डाल दिया, जिसमें बच्ची घायल हो गई।
मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है, हालांकि पीड़ित परिवार कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार-जारचा थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में दो दिन पहले दो परिवारों में आपस में विवाद हो गया।
विवाद के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की दो साल की बच्ची के ऊपर तेजाब डाल दिया।