नोएडा में रह रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने अपने परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आरोप है कि आजमगढ़ के बनगांव निवासी कतवारु राम की छोटी बहन, भाई और विधवा माता के साथ गांव के ही कुछ लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं।
मारपीट का कारण मकान का विवाद बताया जा रहा है, जिसका केस जिला न्यायालय में लंबित है। पीड़ित की मां भी कई बार घटना की शिकायत पुलिस से कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस पर सिग्नल बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट ने गृहमंत्री को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि कतवारु राम सिपाही पद पर तैनात हैं।
आरोपियों द्वारा मारपीट करने और पुलिस की ओर से कार्रवाई न करने की जानकारी देते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इस पर आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक व दीदारगंज थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था, किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई।