फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: किसान घाट पर उमड़ा जनसैलाब, चौधरी चरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
-जयंत चौधरी समेत कई नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर किया नमन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली।
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजधानी स्थित किसान घाट पर श्रद्धा और सम्मान का भावनात्मक माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसान, समर्थक और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता समाधि स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अपनी पत्नी चारु सिंह और परिवारजनों के साथ किसान घाट पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ-हवन में आहुति देकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, चंदन चौहान, पूर्व सांसद मुंशीराम सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक राजनीतिक स्वरूप दिया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों और ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय राजनीति में नई पहचान दिलाई। उनके किसानोन्मुखी विचार और नीतियां आज भी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत मानी जाती हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें