फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways : गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़... चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की राह होगी आसान

Thu, 22 May 2025 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पर्यटन स्थल के साथ पूर्वांचल की तरफ जाने वाली नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ तक उपलब्ध नहीं है। तत्काल कोटे से भी टिकट पाना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला कर लोगों की राह आसान कर रहा है। 
विज्ञापन
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों के साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। पर्यटन स्थल के साथ पूर्वांचल की तरफ जाने वाली नियमित ट्रेनों में आरक्षित बर्थ तक उपलब्ध नहीं है। तत्काल कोटे से भी टिकट पाना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन चला कर लोगों की राह आसान कर रहा है। 

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार से मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली-भुवनेश्वर, आनंद विहार-जोगबनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से बड़ी    संख्या में लोग आवागन कर सकेंगे। ट्रेन संख्या 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी। 

साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 25 मई से चलेगी। यह ट्रेन 20 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी दिशा में मुजफ्फरपुर जंक्शन से आनंद विहार के लिए 24 मई से 19 जुलाई के बीच प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या संख्या 04074/04073 आनंद हार-जोगबनी-आनंद विहार के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04074 आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के लिए 23 मई से 11 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन

 
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04073 जोगबनी से आनंद विहार के लिए 25 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। रेलवे ने तीर्थ स्थलों के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना तैयार की है। इसी कड़ी में ट्रेन संख्या 04060/04059 नई दिल्ली-भुवनेश्वर-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। 

ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल 24 मई से 14 जूल तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04059 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल 25 मई से 15 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें