फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुकानदार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित मदनगीर क्षेत्र में हुई वारदात
विज्ञापन

गोली लगने के बाद एम्स ट्रामा सेंटर में कराया गया था भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित मदनगीर इलाके में सोमवार की रात एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं गईं। हमले में निखिल नागर उर्फ निक्की (30) बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे कई गोलियां लगीं थीं। हमले के बाद परिजन उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम व एफएसएल को भी बुलाया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। शुरुआती जांच से पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश में निखिल पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पूर्व आया था जेल से बाहर
परिजनों का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व ही निखिल हत्या के एक मामले में जेल से बाहर आया था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि निखिल नागर परिवार के साथ मदनगीर, अंबेडकर नगर में रहता था। वह घर के पास ही चिकन बेचने की दुकान चलाता था। सोमवार रात करीब 8.30 बजे दुकान पर मौजूद निखिल पर बदमाशों ने आते ही गोलियां चला दीं और फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें