फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः घर में घुसकर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटपाट, भागने के लिए ले गए कार

Thu, 07 Feb 2019 05:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया और लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश घर में घुसकर i20 गाड़ी की चाबी भी छीन कर गाड़ी भी साथ ले गए।

विज्ञापन


गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के पॉश प्रताप विहार इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट हुई है। घर में कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने लूटपाट अंजाम दी है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। तीन बदमाश आए जिन्होंने महिला को बंधक बना लिया और सभी गहने लूट लिए। इसके साथ ही घर में रखा कैश भी लूट लिया और गाड़ी की चाबी छीन ली। 

बदमाश इसके घर से बाहर निकले और बाहर खड़ी हुई i20 गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। पुलिस के पास बदमाशों का कोई सुराग नहीं है। एसपी सिटी श्लोक कुमार का दावा है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें