फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार सौम्या हत्याकांड : सीएम केजरीवाल ने अभियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया

Thu, 07 Feb 2019 03:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल ने किया सौम्या विश्वनाथन मामले में कारण बताओ नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकार सौम्या विश्वनाथन मामले में लोक अभियोजकों के सुनवाई में नहीं जाने को लेकर अचंभा व्यक्त किया और मुख्य सचिव को उन अभियोजकों को “कारण बताओ नोटिस” जारी करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टीवी पत्रकार के शोक संतप्त परिजन ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई और उसे न्याय दिलाने के लिए तेजी से मुकदमा चलाने की मांग की। सौम्या की 10 साल पहले गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विश्वनाथन मामले पर गंभीरता से गौर किया है। अधिकारी ने कहा, “उन्होंने (केजरीवाल) मुख्य सचिव विजय देव को सुनवाई में नहीं जाने वाले लोक अभियोजकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया।” 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े अचरज की बात है कि वे सुनवाई में शामिल नहीं होते। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने गृह मंत्रालय के साथ सलाह-मश्विरा कर तत्काल एक अच्छा विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने का भी निर्देश दिया। 

मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में सौम्या के पिता एम के विश्वनाथन ने कहा कि वह और उनका परिवार अधिकारियों के “खोखले आश्वासनों” से थक चुके हैं और उन्हें उनसे एक “ठोस प्रतिक्रिया” मिलने की उम्मीद जताई।

इस हत्या के लिए 2009 में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में हिरासत में हैं। इस मामले में पिछले 10 साल से दिल्ली के साकेत जिला अदालत में मुकदमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें