फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, दो खरीदार भी दबोचे

Wed, 22 May 2024 07:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वसंतकुंज नार्थ थाना पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के निशानदेही पर चोरी के वाहन खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके कब्जे से ट्रैफिक पुलिस ने वर्दी, तीन चोरी की कारों के कलपूर्जे और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान कुसुमपुर पहाड़ी निवासी विकास, खरीदारों की पहचान पीतमपुरा निवासी महेंद्र सिंह और मायापुरी निवासी रोशन के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की टोयोटा कार का इंजन, टोयोटा कार की एक बॉडी, बीएमडब्ल्यू कार की एक बॉडी बरामद की गई है।

पुलिस को 15 मई को इलाके से एक टोयोटा कार चोरी होने की शिकायत मिली। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी जांच में पता चला कि आरोपी ने ट्रैफिक पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और क्रेन की मदद से कार को मौके से खींचकर ले गया। पुलिस ने क्रेन की पहचान कर उसके ऑपरेटर से पूछताछ की। पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के कंझावला में स्क्रैप यार्ड में वाहन ले जाने के लिए क्रेन बुक की थी। पुलिस टीम ने कंझावला में छापेमारी की और चोरी के कार खरीदने वाले महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वहां से चोरी की गई कार की बॉडी बरामद कर ली। महेंद्र के निशानदेही पर पुलिस टीम ने कुसुमपुर पहाड़ी में पर छापा मारकर विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विकास जिम ट्रेनर है। उसने अपने दोस्तों से उधार लेकर जिम खोला था। लॉकडाउन के कारण उनका जिम बंद हो गया और उसे भारी नुकसान हुआ। कर्ज देने वाले जब पैसे मांगने लगे तो उसने वाहन चोरी करने की योजना बनाई। आरोपी आरटीओ एप्लिकेशन की मदद से पुराने एक्सपायर्ड वाहनों की पहचान करता था। उसने दिल्ली कैंट से ट्रैफिक पुलिस की वर्दी खरीदी। उसके बाद वह क्रेन की मदद से वाहनों को वसंत कुंज, लोधी कॉलोनी और महिपालपुर से निकालकर कंझावला में एक स्क्रैप डीलर महेंद्र सिंह को बेच देता था। वह पहले दो वाहनों की चोरी में शामिल रहा है। महेंद्र सिंह विकास से कार लेने के बाद उसके कलपुर्जे निकाल कर रोशन को बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें