फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने फ्लाईओवर से लगा दी छलांग, सिर के बल नीचे गिरा; हुई मौत

Fri, 20 Sep 2024 03:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदे बदमाश की मौत हो गई है। शाहदरा फ्लाईओवर पर क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 की टीम ने एक स्कॉर्पियो को रोका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से कूदे बदमाश की मौत हो गई है। शाहदरा फ्लाईओवर पर क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 की टीम ने एक स्कॉर्पियो को रोका। दावा है कि गाड़ी में मोहम्मद इरफान उर्फ छेनू गैंग के पांच मेंबर सवार थे। पुलिस वालों ने एहतियात के तौर पर पिस्टल निकाल ली।

विज्ञापन


इससे घबराकर सोनू नाम का युवक फ्लाईओवर से नीचे कूद गया। वह सिर के बल नीचे गिर गया। जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि मृतक के बाकी साथियों से हथियार बरामद हुए हैं, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें