फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो की फरारी का मुख्य आरोपी पपीत गाजियाबाद से गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
विज्ञापन

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बददो की फरारी में मुख्य रूप से शामिल रहे 25 हजार के इनामी पपीत बढ़ला को नोएडा एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पपीत नोएडा में अपने दोस्तों के साथ मॉल में शापिंग कर रहा था। 

विज्ञापन


कुख्यात बदन सिंह बद्दो विगत 28 मार्च को होटल मुकुट महल से फर्रुखाबाद पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने बद्दो की फरारी में सहयोग करने वाले और छह पुलिसकर्मी समेत 14 लोगों को जेल भेजा था। इस मामले में बद्दो का बेटा 50 हजारी सिकंदर और 25 हजारी पपीत निवासी बढ़ला परीक्षितगढ़ फरार चल रहे थे। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ ने पपीत को गिरफ्तार कर लिया। 

एसटीएफ ने बद्दो और सिकंदर की तलाश में कई जगह पर पपीत को लेकर दबिश दी। लेकिन उनका पता नहीं लगा। उसके बाद पपीत को नोएडा एसटीएफ ने ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह ने बताया कि बद्दो की फरारी और परतापुर में होटल मालिक मेहरचंद कसाना की हत्या में पपीत बढ़ला नामजद आरोपी है। दोनों मामलों में उसका रिमांड बनाया जाएगा। उसके पास से एक कार बरामद हुई है। जोकि चोरी की बताई जा रही है। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें