फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है मानसून

Wed, 26 Jun 2019 02:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भी बादल बिन बरसे चले गए। उमस और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह ऐसी ही स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक उछाल मार सकता है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है। इस दौरान तेज सतही हवा भी चलेगी, जिससे गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। बादल छाए रहे और लोग उनके बरसने का इंतजार करते रहे। सुबह से उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सर्वाधिक तापमान पालम इलाके में 40.4 दर्ज हुआ। आयानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज सतही हवाएं चलेगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 38-40 के बीच रहने की संभावना है। 29 जून को गर्जन वाले बादल आ सकते हैं। 30 जून व 01 जुलाई को एक बार फिर से तेज सतही हवा चलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें