फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बन गया बदमाश

Sat, 25 Apr 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कार लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट के चार मामलों को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, दो कारतूस, एक छुरा, एक लैपटॉप तीन मोबाइल फोन और एक बाइक  बरामद की है।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि इलाके में ट्रक चालकों से बढ़ती लूटपाट की घटना को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को इन बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाशों पर निगरानी शुरू कर दी। 23 अप्रैल को एक सूचना पर पुलिस ने रघुवीर नगर निवासी अतुल (19) और कुलदीप (25) को नजफगढ़, उत्तम नगर रोड के पास गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस के मुताबिक बदमाशों के पास से बरामद बाइक तिलक नगर इलाके से चुराई गई थी। बदमाशों ने बताया कि गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए इन लोगों ने दिल्ली कैंट इलाके से एक आई20 कार लूटी थी। बदमाशों ने बक्कड़गढ़ में टोल टैक्स कर्मचारी से लूटपाट, मोदी नगर में एक ट्रक चालक से लूटपाट की थी। इसके अलावा जाफरपुर कलां थाना और तिलक नगर में भी इनके खिलाफ मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें