फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: वेलकम में कुख्यात बदमाश से मुठभेड़, फायरिंग कर पड़ोसी की छत से हुआ फरार; फिर खुद पहुंचा अस्पताल

Sat, 13 Jul 2024 06:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में पुलिस से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल होने के बाद आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस टीम पर हमला और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में शामिल रहे बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, लेकिन आरोपी पड़ोसी की छत पर कूदकर भाग गया।

विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल से खबर मिली कि आरोपी बदमाश सलमान उर्फ जेडी (28) कूल्हे में गोली लगने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.जॉय टिर्की ने बताया कि सलमान वेलकम थाने का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर के बाहर ट्रैप लगाया था। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके कूल्हे पर गोली लगी है।

उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार देर रात 3.30 बजे उनकी टीम को खबर मिली थी कि सलमान उर्फ जेडी अपने परिवार से मिलने ईदगाह रोड, जनता कालोनी पर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने फौरन वहां जाल बिछा दिया। आरोपी जैसे ही वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

लेकिन आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए पड़ोसी के जीने पर चढ़ गया। पुलिस ने पीछे से गोली चलाई, लेकिन बावजूद इसके आरोपी पड़ोसी की छत से कूदकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। इस बीच शनिवार सुबह 10.35 बजे पुलिस को अस्पताल से खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें