फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन करने गया युवक, यमुना में डूबने से मौत

Wed, 30 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
drown - फोटो : file photo
विज्ञापन
गणेशोत्सव की समाप्ति पर रविवार शाम मूर्ति विसर्जन करने गया एक युवक निवासी गणपति कॉलोनी रौशन नगर यमुना नदी में डूब गया। सोमवार शाम उसका शव घटनास्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर यमुना में उतराता हुआ पाया गया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।   
विज्ञापन


गणेशोत्सव पर सोमयो रंजन ने अपने घर में गणपति की मूर्ति स्थापित की थी। रविवार शाम परिवार के लोग विसर्जन करने के लिए मूर्ति लेकर बसंतपुर के पास यमुना नदी पहुंचे थे। सोमयो यमुना नदी में आगे तक बढ़ गया। उसके पीछे पिता रमेश चंद्र सिंह, चाचा और परिवार के सदस्य थे। 

अचानक पानी की बड़ी लहर आई और सभी असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े। अन्य लोग तो तैरना जानते थे इसलिए संभलते हुए बाहर निकल आए। बाहर आने पर पाया कि सोमयो नहीं है। परिवार वालों ने उसे ढूंढने का काफी देर प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दमकल के गोताखोरों ने देर शाम तक सोमयो रंजन को तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


 बसंतपुर से करीब 13 किलोमीटर दूर मंधावली गांव के पास लोगों ने सोमवार शाम यमुना नदी में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। बल्लभगढ़ पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को देख मृतक की पहचान सोमयो रंजन के रूप में की। नवीन नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें