फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी नहीं कराई तो मां को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवक ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। जब आरोपी युवक देरी से घर पहुंचा तो मां के साथ उसका झगड़ा हो गया।

मां से हुई कहासुनी के बाद युवक ने उसके सीने में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने कबूला गुनाह

जानकारी के अनुसार, गोकुलपुरी इलाके में रहने वाला कुलदीप (35) अपनी मां कमलेश और अन्य परिजनों के साथ रहता था। अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी इससे वह तनाव में था।

मंगलवार तड़के मां की हत्या के बाद वह मौके से भाग निकला लेकिन सूचना मिलने पर उसकी खोजकर रही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे थे। इसी बात से वह काफी परेशान था। आए दिन हो रहे झगड़ों से आजिज आकर उसने मां को गोली मार दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें