फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 17 Mar 2017 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त अंकित (26) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ कर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक अंकित परिवार के साथ गली नंबर-8, हर्ष विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता सत्यप्रकाश, मां, एक भाई व बहन हैं।

अंकित ऑटो चालक था। बुधवार को अंकित ने अपने घर में पहली मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था। परिजनों ने उससे परेशानी का कारण भी पूछने का प्रयास किया था लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि डिप्रेशन के कारण अंकित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें