फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, कम्युनिटी सेंटर के अंदर मिली लाश

Mon, 19 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
 रणहौला इलाके में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसका शव सामुदायिक भवन के भीतर मिला है। युवक के हाथ पैर बंधे थे और उसके सिर को पत्थर से कुचला गया है। मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी पहचान करने में जुट गयी है। 
विज्ञापन

      
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस को समुदायिक भवन के भीतर एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के हाथ पैर बंधे हैं और उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। साथ ही पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।    
   
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास से कुछ भी नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। मरने वाले युवक की उम्र करीब 25 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दिल्ली के सभी थानों को युवक के शव मिलने की जानकारी दे दी है। ताकि मरने वाले की पहचान हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रणहौला थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सामुदायिक भवन के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच में जुट गयी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें