फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी: नशीला पदार्थ खिलाकर 55 वर्षीय महिला से गैंगरेप, केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर 55 वर्षीय महिला से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के दामाद की शिकायत पर आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह तहसील रोड पर किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद दलबीर सिंह उसके साथ पिछले 18 वर्ष से रह रहा है। शिकायत के अनुसार, 12 जून को दलबीर ने दीपक, जगदीश, संदीप और मनोज के साथ शराब पी। इस दौरान उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता को जब होश आया तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

इस कारण उसे अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। दूसरी तरफ, पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने दामाद को दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, जबकि असल कारण आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें