फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से चुकाया मां के साथ हुए झगड़े का बदला

Tue, 04 Mar 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मां से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए सोनिया विहार से एक पड़ोसी युवक ने दो साल की बच्ची को अगवा कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची को गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट से मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


मामले में पुलिस से बेहटा-हाजीपुर, लोनी निवासी आरोपी गीता (45) और गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट निवासी आरोपी संतोष (45) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजू उर्फ तोतला (26) फरार है।

पढ़ें: सबसे बड़ी लूटः 11वें आरोपी ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां

उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि शनिवार को सोनिया विहार डी-451 पहले पुश्ते के पास से बच्ची को अगवा किया गया था। मूलरूप से रुहट्टा मोहल्ला, हरिबंधनपुर, जौनपुर (यूपी) निवासी नीतू उपाध्याय और उसके पति अरुण कुमार ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि बच्ची को अगवा करने में अरुण के पड़ोसी राजू का हाथ है। इस आधार पर पुलिस ने राजू के घर जहांगीराबाद (बुलंदशहर) में छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसे खोजती हुई ब्रजघाट पहुंच गई।

पढ़ें: घर छोड़कर कहां चली गईं दोनों बहनें?

यहां गंगा किनारे एक मकान से गीता और संतोष को दबोच लिया जबकि राजू भाग निकला। बच्ची भी यहीं से मिली।
गीता ने बताया कि राजू और बच्ची की मां नीतू की कुछ दिन पहले बहस हुई थी। नीतू को सबक सिखाने के लिए राजू ने बच्ची को अगवा कर किया।

घटना वाले दिन वह बच्ची को लेकर यमुना बाजार गीता के पास आया। गीता यहां बिस्कुट बेचती है। शनिवार को ही दोनों मासूम को लेकर गीता के जानकार संतोष के पास गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस रविवार को ब्रजघाट पहुंच गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें