फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी लूटः 11वें आरोपी ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां

Tue, 04 Mar 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों तरफ से आठ राउंड फायरिं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लाजपत नगर में 28 जनवरी को आठ करोड़ रुपये की लूट मामले में एक और आरोपी प्रदीप मच्छेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के उपायुक्त संजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी।
विज्ञापन


बचाव में पुलिस टीम को भी गोली चलानी पड़ी। दोनों तरफ से सात-आठ राउंड गोलियां चली हैं। आरोपी के कब्जे से पिस्टल और लूट की रकम में से नकदी बरामद की गई है। हालांकि अधिकारियों ने बरामद रकम के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

पढ़ें: करोड़ों की लूट का बड़ा सवाल, कौन है राजेश कालरा?

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार प्रदीप के दो साथी अर्जुन और अमित मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। स्पेशल सेल की टीम को सूचना मिली थी कि प्रदीप अपने दो साथी अर्जुन व अमित के साथ इनोवा कार से किसी से मिलने सुल्तानपुरी के पी-3 ब्लाक में आने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर ली। पुलिस ने इनोवा कार को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, हालांकि गोली से किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर सात से आठ राउंड गोलियां चली हैं।

पढ़ें: सबसे बड़ी लूटः रकम से बाइक भी खरीद ली थी

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अर्जुन व अमित फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस के अनुसार आठ करोड़ लूट मामलेे में प्रदीप की 11वीं गिरफ्तारी है। गौरतलब है 28 जनवरी को एस नायडू व प्रदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ हवाला कारोबारियों के कर्मचारियों से आठ करोड़ रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें