फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाकर नहीं दिए पैसे, मांगने पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में सोमवार रात रुपये मांगने पर एक युवक ने ढाबा मालिक अनूप डागर की पिटाई कर दी और बीच बचाव में आए उसके साथी विनोद को गोली मार दी।
विज्ञापन


घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पैर से गोली निकाल दी गई। विनोद के बयान पर पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीच-बचाव में उतरे युवक को गोली मारी

पुलिस के मुताबिक झरौंदा सीआरपीएफ कैंप के पास अनूप डागर का ढाबा है। सोमवार रात एक युवक खाना खाने के बाद रुपये दिए बगैर जाने लगा। अनूप ने युवक से रुपये देने के लिए कहा। इस पर दोनो में मारपीट होने लगी।

युवक ने रॉड उठाकर अनूप के सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान अनूप का साथी बीच बचाव करने लगा। आरोप है कि युवक ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली विनोद के पैर में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें