फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा नशा, सगे भाई को कुल्हाड़ी से काट दिया

Sat, 08 Mar 2014 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के गांव ताजनगर में शराब के नशे में दो सगे भाईयों में तकरार इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक ने दूसरे भाई को कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों की मदद से तुरंत घायल युवक को निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गए। घटन के बाद पुलिस ने आरोपी के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें: डॉक्टर ने कहा, चुप रहो वरना उठवा ले जाऊंगा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक ताजनगर निवासी अशोक (32) पुत्र श्रीचंद चार भाई है। मृतक के दूसरे भाई तेजपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके छोटे भाई सतबीर व अशोक ने रात में शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में ही दोनों का आपसी विवाद हुआ जिस विवाद में सतबीर ने अशोक पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस संबंध में फर्रूखनगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें