फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक ने डीजे बजाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में तेज आवाज में डीजे बजाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक की शिनाख्त रोहित (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर वेलकम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रोहित ने डीजे चलाकर सुसाइड क्यों किया। फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है।
Trending Videos

गया था सोने और कर बैठा कुछ और

पुलिस के मुताबिक रोहित परिवार के साथ बी-210 जनता कालोनी वेलकम में रहता था। इसके परिवार में मां सुनीता और बड़ा भाई उमेश है।

उमेश प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि रोहित 10 तक पढ़ाई करने के बाद फिलहाल घर पर ही था। बुधवार रात को खाना खाने के बाद वह पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चला गया।

कुछ देर बाद उसके कमरे से तेज आवाज में डीजे बजने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन

देररात तक बजता रहा तेज म्यूजिक

परिवार ने सोचा थोड़ी देर में रोहित डीजे बंद कर देगा। लेकिन देर रात 1.30 बजे तक उसके कमरे से तेज आवाज में संगीत की आवाज आती रही।

उमेश कमरे में पहुंचा तो देखा कि रोहित ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें