फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक जबरन बैंक में घुसे, मैनेजर को पीटकर चाबी छीनी

Fri, 02 Dec 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

सैनिक कॉलोनी स्थित बैंक में जबरन प्रवेश कर गए कुछ लड़के
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक कॉलोनी स्थित इलाहाबाद बैंक के बैंक मैनेजर एवं स्टाफ की शुक्रवार को पिटाई करने का मामला सामने आया। ताज्जुब की बात यह रही कि घटना के दौरान बैंक परिसर में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। बैक प्रंबधन द्वारा जानकारी देने पर 25 मिनट बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


हुआ यूं कि बैंक द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-5 लोगों को बुलाया जा रहा था। इस दौरान शाम 4 बजे पाली गांव के कुछ लड़के जबरन बैंक में प्रवेश कर गए। उसके साथ बाहर खड़े लोग भी प्रवेश कर गए। जिससे बैंक के अंदर भीड़ बढ़ गई।

उनमें से कुछ लड़के पैसे लेने के लिए बैंक मैनेजर के केबिन तक पहुंच गए और काम में रुकावट पैदा की। बैंक मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि इस दौरान उ‌न्हें और स्टाफ को पीटा भी गया। बैंक मैनेजर ने पुलिस बुलाने के लिए 100 नंबर पर कॉल कर बैंक के दरवाजे को लॉक करवा दिया।
विज्ञापन


बैंक के अंदर मौजूद लड़कों ने बाहर से कुछ और लड़के बुला लिए और बैंक कर्मी सत्यवीर सिंह का हाथ मरोड़ कर चाबी छीन ली। बैंक मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें