रात करीब आठ बजे सात वर्षीय बच्ची अपने घर से बाहर सो रही थी। बच्ची की मां भी साथ सो रही थी। आरोपी ने इसी दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
माता-पिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
लोगों की पिटाई करने के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।