गाजियाबाद से सटे लोनी में एक युवक ने 15 वर्षीय ममेरी बहन के साथ रेप किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है, जबकि किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
कासिम विहार कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गया हुआ था। घर में उसकी 15 वर्षीय बेटी एवं अन्य बच्चे थे। दोपहर में करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला उसका भांजा अली अरशद 25 वहां आया। उसने छोटे बच्चों को गोल गप्पे खाने के लिए बाहर भेज दिया तथा उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ रेप किया।
रात में नौ बजे वह और उसकी पत्नी घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी अवधेश यादव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।