फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी को छेड़ने पर पीटकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन युवकों ने चाकुओं से गोदकर एसी मैकेनिक अमृतपाल (22) की हत्या कर दी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों-सुदामा, सरबजीत और जसपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विवाद अमृतपाल द्वारा आरोपियों के दोस्त की पत्नी से छेड़छाड़ करने से शुरू हुआ था। पुलिस के मुताबिक संत नगर निवासी अमृतपाल मंगलवार रात काम के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान तिलक नगर इलाके के शाहपुर में सुदामा, सरबजीत और जसपाल ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अमृतपाल को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी को गलत इशारे किए

पूछताछ में पता चला कि कुछ दिन पहले सुदामा के यहां उसका दोस्त राजू मिन्ना अपनी पत्नी के साथ आया था। इस बीच तीनों आइसक्रीम खाने गए। बताया गया है कि अमृतपाल ने सुदामा के दोस्त की पत्नी को गलत इशारे किए।

इस पर सुदामा व उसके दोस्त ने अमृतपाल की पिटाई की और बाइक तोड़ दी। कुछ दिन बाद अमृतपाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सुदामा की पिटाई कर उसकी कार तोड़ दी।

सुदामा ने बदला लेने की योजना बनाई और मंगलवार रात दोस्तों के साथ मिलकर अमृतपाल की हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें