फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

हादसे के वक्त निर्माणाधीन इमारत में कर रहा था शटरिंग का काम
विज्ञापन
14वीं मंजिल से गिरकर मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-76 के पास निर्माणाधीन इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर मंसूर अली (23) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह हादसे के वक्त युवक शटरिंग लगाने का काम कर रहा था। शटरिंग ठेकेदार ने बताया कि बिल्डर ने युवक के परिवार को मुआवजा देनेे की बात कही है।
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की। हालांकि  मजदूरों ने आरोप लगाया कि निर्माण साइट पर सुरक्षा का इंतजाम नहीं है। अगर सुरक्षा व्यवस्था होती तो उनके साथी की जान नहीं जाती। मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी मंसूर अली अपने गांव के कुछ लोगों के साथ सेक्टर-76 स्थित चौराहे के पास निर्माणाधीन इमारत के नजदीक झुग्गी में रहता था।

शटरिंग ठेकेदार हसन रजा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे मंसूर इमारत की 14वीं मंजिल पर शटरिंग लगा रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह सड़क पर आ गिरा। साइट पर काम रहे साथी मंसूर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें