फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: विदेशी युवतियों की हत्याएं पहली बार नहीं, स्कारलेट हत्याकांड भी कुछ ऐसा ही

Fri, 17 Mar 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
ि
विज्ञापन
गोवा के बीच पर आइरिश महिला की सनसनीखेज हत्या के आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक उसने बताया कि वह विदेशी महिला से संबंध बनाना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात से नाराज शख्स ने महिला की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


गोवा के बीच पर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी विदेशी महिला का बेरहमी के कत्ल कर दिया गया है। दरअसल, इस खूनी खेल ने एक बार फिर स्कारलेट किलिंग की हत्या को हरा कर दिया है। स्कारलेट की हत्या लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रही, जानें आखिर क्या हुआ था स्कारलेट के साथ....
 
Trending Videos

स्कारलेट की लाश अर्ध नग्न हालत में बीच पर मिली

दरअसल, स्कारलेट अपने पूरे परिवार के साथ साल 2007 में आई और कर्नाटक में रहने लगी। इस बीच साल 2008 के फरवरी का महीना था, जब स्कारलेट और उसका परिवार वेलेंटाइन की पार्टी की तैयारी कर रहे थे।वो परिवार के साथ गोवा के अंजुना बीच पर पार्टी करनी पहुंची, इस दौरान उसका ब्वॉयफ्रेंड भी मौजूद था।

स्कारलेट और परिवार पार्टी की मस्ती मेें डूबा हुआ था, लेकिन स्कारलेट के साथ कुछ ऐसा होने जा रहा था, जिसका दर्द उसका परिवार आज तक नहीं भूल पाया। इस बीच मां फिओना ने स्कारलेट को 25 साल के गाइड के साथ घूमने की अनुमति दे दी और वह बाकी बच्चों के साथ एंजॉय करने लगी। लेकिन अगले दिन सुबह स्कारलेट की लाश अर्ध नग्न हालत में बीच पर मिली।
विज्ञापन

स्कारलेट के शरीर पर मिले 50 चोटों के निशान

मीडिया की खबरों के मुताबिक स्कारलेट को बड़ी बेरहमी से खत्म किया गया था। उसके शरीर पर 50 चोटों के निशान पाए गए थे। हालांकि, इस आरोप में बीच पर काम करने वाले सैमसन डिसूजा और प्लैसिडो पर कार्रवाई की गई। लेकिन हाल ही में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया।

दरअसल, स्कारलेट की जिस दिन मौत हुई उस दौरान वह 15 साल की थी। केस पहले गोवा पुलिस के हाथ में था, लेकिन बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) को दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें